हरियाणा सरकार ने स्मार्ट और डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सरकारी कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य प्रशासन को तेज, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाना है। सभी विभागों को आदेश जारी कर दिए गए हैं, ताकि कर्मचारी AI स्किल्स सीखकर आधुनिक प्रशासनिक चुनौतियों से निपट सकें। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों और विश्वविद्यालयों को पत्र लिखकर कर्मचारियों को iGOT Karmayogi प्लेटफॉर्म पर AI कोर्स करने के लिए प्रेरित किया। ये कोर्स मुफ्त और प्रमाणित हैं और कर्मचारियों को अपने नियमित काम को प्रभावित किए बिना पूरा करने की सुविधा देते हैं।
AI कोर्स में Generative AI, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और Microsoft Copilot जैसे उत्पादकता टूल शामिल हैं। ये कोर्स प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे Karmayogi Bharat, National e-Governance Division, Wadhwani Foundation, Microsoft, Invest India द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का मानना है कि AI ट्रेनिंग से शहरी प्रशासन, ग्रामीण विकास और शिक्षा क्षेत्रों में सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी, नीतियों की प्रक्रिया तेज होगी और सरकारी फैसले डेटा आधारित और सटीक बनेंगे। यह पहल हरियाणा को आधुनिक और स्मार्ट प्रशासन की दिशा में अग्रसर करने का महत्वपूर्ण कदम है।









