भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। आगामी विधानसभा चुनावों वाले राज्यों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को प्रभारी के तौर पर दी गई है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी बनाया गया है। पंजाब में डॉ. सतीश पूनिया को प्रभारी और अलका गुर्जर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अमित मालवीय, सदानंद शेट तनावाडे और कमलजीत सहरावत सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है, जबकि संगीता यादव और रोहन गुप्ता सह-प्रभारी होंगे।
छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ सिद्धार्थ शम्भू सह-प्रभारी रहेंगे। राजस्थान में संजय भाटिया प्रभारी होंगे, जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह-प्रभारी बनाए गए हैं।
दिल्ली में डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, झारखंड में गजेंद्र पटेल, कर्नाटक में हरीश द्विवेदी और केरल में एम. नागराजा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। लद्दाख में राजकुमार भाटिया और लक्षद्वीप में जॉर्ज कुरियन को जिम्मेदारी दी गई है।


