Entertainment

राघव जुयाल की नई कॉमेडी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ऐलान, 30 जुलाई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के लिए मशहूर राघव जुयाल एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म में राघव मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा बरखा सिंह, टीना देसाई, विवान भटेना समेत कई कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है, जबकि इसकी कहानी विवेक बी. अग्रवाल और सुदीप्तो सरकार ने मिलकर लिखी है। जारी किए गए टीज़र में कॉमेडी, ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर कहानी की झलक देखने को मिली है, जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, राघव जुयाल के करियर की बात करें तो डांस रियलिटी शो से शुरुआत करने वाले अभिनेता ने हाल के वर्षों में अपनी अभिनय क्षमता से भी खास पहचान बनाई है और उनकी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है।