Haryana

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल के चलते 15 IAS अधिकारीयों के तबादले

हरियाणा सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक ढांचे में बड़े फेरबदल के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 15 अधिकारियों का तबादला किया। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

मुख्य बदलाव:

  • विनीत गर्ग को मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। इससे पहले वे राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष थे।
  • अजय कुमार, जो नवंबर 2024 से गुरुग्राम के उपायुक्त (DC) थे, उन्हें डिप्टी प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 के रूप में तैनात किया गया। यह हरियाणा में नया पद है।
  • उत्तम सिंह को गुरुग्राम का नया DC बनाया गया।
  • आनंद कुमार शर्मा को करनाल का DC नियुक्त किया गया। वे पहले रोहतक के नगर निगम आयुक्त और HSVP प्रशासक थे।
  • पंकज अग्रवाल, प्रधान सचिव (सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग), को वास्तुकला विभाग में प्रधान सचिव बनाया गया।
  • साकेत कुमार, जो विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव थे, उन्हें अभिलेखागार विभाग में आयुक्त एवं सचिव के रूप में स्थानांतरित किया गया।
  • मणि राम शर्मा को स्वास्थ्य विभाग का सचिव नियुक्त किया गया।
  • अतुल कुमार, जो परिवहन सचिव थे, उन्हें वित्त विभाग का कमिश्नर और सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • दुस्मंत्र कुमार बेहरा, श्रम आयुक्त, को राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया।

सरकारी आदेश के अनुसार ये बदलाव प्रशासनिक कार्यों को सुचारू और कुशल बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।