Business

ट्रंप के बयान से बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा

मध्य पूर्व में मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारत के शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान के बाद गुरुवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1400 अंकों से अधिक टूटकर करीब 71,670 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 450 अंक गिरकर 22,220 के आसपास कारोबार करता दिखा।

बाजार में इस गिरावट का असर सभी सेक्टरों पर पड़ा और ज्यादातर शेयर लाल निशान में रहे। इस गिरावट के चलते निवेशकों को बड़ा झटका लगा और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 9 लाख करोड़ रुपये घट गया। ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी ऑपरेशन जारी रहेगा, जिससे युद्ध खत्म होने की उम्मीद कम हो गई है। इसी कारण एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट देखी गई। इससे पहले उनके नरम रुख के संकेत पर बाजार में तेजी आई थी, लेकिन नए बयान ने निवेशकों की चिंता फिर बढ़ा दी है।