World

फिलीपींस में 4 महीने तक मनाया जाता है क्रिसमस, -ber महीनों की है परंपरा

फिलीपींस वह देश है जहां क्रिसमस पूरे 4 महीने मनाया जाता है। यह जश्न सितंबर से शुरू होकर जनवरी तक चलता है। देश में क्रिसमस की तैयारियां गर्मी खत्म होते ही शुरू हो जाती हैं और घरों, शॉपिंग मॉल और सड़कों में भव्य सजावट दिखाई देती है, जिसे ‘बोंग्गा’ कहा जाता है। फिलीपींस में लंबे क्रिसमस का श्रेय बेर-मंथ यानी उन चार महीनों (September, October, November, December) को जाता है जिनके नाम में “-ber” आता है। यह महीने सर्दी के आगमन और गर्मी के अंत का प्रतीक माने जाते हैं।

क्रिसमस के दौरान लोग सामूहिक प्रार्थना, कराओके, एनुअल पार्टी और रंगीन सजावट के माध्यम से जश्न मनाते हैं। स्थानीय परिवार अपने एनुअल फेस्टिवल के लिए विशेष ड्रेस कोड और खाने-पीने की विविधता का आयोजन करते हैं। मनीला के पॉश इलाकों में नवंबर से आतिशबाजी की तैयारी शुरू हो जाती है। कई परिवारों में इस दौरान पूरे साल के लिए ‘कलर ऑफ द ईयर’ चुनने की परंपरा भी है। क्रिसमस फिलीपींस में न केवल धार्मिक उत्सव है बल्कि सामाजिक मेल-जोल, पारिवारिक पुनर्मिलन और खुशी का प्रतीक भी माना जाता है।