जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज को लेकर दायर याचिका में अदालत से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट से पुलिस कार्रवाई के वीडियो देखने और मामले में स्वतः संज्ञान लेने का अनुरोध किया।
हालांकि, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले में तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अदालत के पास वीडियो देखने का समय नहीं है। उन्होंने वकील को सलाह दी कि इस तरह की मांगों से अदालत और अपना समय व्यर्थ न करें। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। अदालत की इस टिप्पणी के बाद फिलहाल प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर कोई त्वरित राहत नहीं मिली है।


