Delhi

दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख से खाते में आएंगे ₹2,500, जानें पूरी डिटेल

दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1 सितंबर 2026 से ₹2,500 की राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले 27 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां पात्र महिलाओं को योजना के स्वीकृति पत्र सौंपे जाएंगे। सरकार के अनुसार, योजना शुरू होने के महज 18 दिनों में करीब 8 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, जबकि 5 लाख से अधिक आवेदन अंतिम चरण तक पहुंच चुके हैं।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी आवेदनों की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि केवल पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ मिले और भुगतान में अनावश्यक देरी न हो।

कौन महिलाएं होंगी पात्र?

योजना का लाभ लेने के लिए महिला का दिल्ली की स्थायी निवासी होना और कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली में रहना जरूरी है। आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा दिल्ली वोटर आईडी, आधार कार्ड और आधार से लिंक बैंक खाता आवश्यक है। घर में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए।