Politics Tamil Nadu

तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK को दिया समर्थन, विजय कल ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के तहत कांग्रेस ने अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और विजय के कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधायक दल ने टीवीके को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस नेताओं ने चेन्नई स्थित टीवीके मुख्यालय में विजय को समर्थन पत्र सौंपा, जिससे राज्य में नए राजनीतिक समीकरण बन गए हैं। इस घटनाक्रम के बीच कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की भी संभावना है।

TVK ने हालिया विधानसभा चुनाव में 108 सीटें हासिल की हैं, लेकिन सरकार बनाने के लिए उसे अतिरिक्त समर्थन की आवश्यकता थी, जिसे कांग्रेस के पांच विधायकों के समर्थन से पूरा किया गया है। कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह निर्णय राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और जनता की भावना को ध्यान में रखकर लिया गया है। इस फैसले से पहले कांग्रेस अब तक द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी, जिससे इस कदम को तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा सियासी उलटफेर माना जा रहा है।