त्योहारी सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स ने अपनी सबसे बड़ी सेल की तैयारी पूरी कर ली है। Amazon और Flipkart पर अक्टूबर में शुरू होने वाली फेस्टिव सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज समेत कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स देखने को मिलेंगे। Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी, जबकि Flipkart Big Billion Days 2026 की मेन सेल 9 अक्टूबर से सभी ग्राहकों के लिए लाइव होगी। Flipkart Plus, Black और Flipkart Credit Card यूजर्स को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा 24 सितंबर से Early Bird Deals भी शुरू होंगी, जिससे ग्राहक पहले से ऑफर्स देख और पसंदीदा प्रोडक्ट्स विशलिस्ट में जोड़ सकेंगे।
Flipkart पर Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड्स से भुगतान करने पर 10 फीसदी तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart Axis Bank Credit Card पर भी 10 फीसदी तक की बचत का दावा किया गया है। पहली बार Super.money से पेमेंट करने वालों को 10 फीसदी कैशबैक मिल सकता है। वहीं Pay Later में 1 लाख रुपये तक का क्रेडिट, नो-कॉस्ट EMI और 500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। स्मार्टफोन डील्स में iPhone 17 की प्रभावी कीमत 80,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर भी क्रमशः 60,000 और 50,000 रुपये से कम की प्रभावी कीमत देखने को मिल सकती है। हालांकि इन कीमतों की अंतिम पुष्टि सेल के दौरान होगी। Amazon पर SBI Credit और Debit Card से भुगतान करने पर 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Prime मेंबर्स को चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त बचत का लाभ मिल सकता है। प्लेटफॉर्म पर Blockbuster Deals, Top 100 Deals, Mega Deals और 8 PM Deals जैसी कैटेगरी भी उपलब्ध रहेंगी।


