Nikon ने भारतीय बाजार में अपना नया फुल-फ्रेम मिररलेस कैमरा Z5II C लॉन्च कर दिया है। FX-फॉर्मेट सेंसर वाले इस कैमरे की बॉडी की कीमत 1,39,995 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री भारत में अक्टूबर के मध्य से Nikon के स्टोर्स के जरिए शुरू होगी। कैमरा Black और Silver कलर में उपलब्ध होगा।
Nikon Z5II C में 24.5MP BSI CMOS फुल-फ्रेम सेंसर के साथ EXPEED 7 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की ISO रेंज 100 से 64000 तक है। इसमें 5-axis VR इन-बॉडी स्टेबिलाइजेशन और करीब 14fps तक लगातार शूटिंग का सपोर्ट मिलता है। वीडियोग्राफी के लिए यह कैमरा 4K UHD वीडियो को 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है, हालांकि 4K/60p में 1.5x क्रॉप लागू होता है। फुल-HD वीडियो को 120fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। कैमरा 10-bit H.265, N-Log और SD कार्ड पर 12-bit N-RAW रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
फोकसिंग के लिए इसमें AI आधारित ऑटोफोकस सिस्टम है, जो 10 तरह के सब्जेक्ट की पहचान कर सकता है। कैमरे में 15 सीन मोड और Nikon Imaging Recipes के लिए डेडिकेटेड बटन भी दिया गया है। इसके अलावा 3.2 इंच की टचस्क्रीन, Film Grain फीचर, USB के जरिए वेबकैम/लाइव स्ट्रीमिंग और Nikon Imaging Cloud कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कैमरा Nikon के Z-mount Nikkor लेंस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।


