National

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान, एक करोड़ से अधिक युवाओं ने ली नशामुक्त भारत की शपथ

भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। अभियान का संचालन माई भारत (MY Bharat) के युवा स्वयंसेवकों के नेतृत्व में किया जा रहा है।

देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम से 28 हजार से अधिक स्थानों से एक करोड़ से ज्यादा युवाओं ने जुड़कर नशा मुक्त भारत बनाने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने और स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी दोहराया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे जैसी घातक प्रवृत्ति न केवल व्यक्ति, बल्कि परिवार, समाज और पूरे राष्ट्र को प्रभावित करती है। इसलिए युवाओं को इसके प्रति जागरूक होकर इससे दूर रहना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने सभी संतों, राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और देशभर से जुड़े युवाओं का इस अभियान में सहभागिता के लिए स्वागत किया। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की भागीदारी से यह जनआंदोलन नशामुक्त और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।