Business

अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद से शेयर बाजार में जोरदार उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत ही मजबूती के साथ हुई और कुछ ही देर में बाजार ने तेज रफ्तार पकड़ ली। बीएसई सेंसेक्स 900 अंकों से अधिक चढ़कर 76 हजार के पार पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी50 में भी 260 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। सेंसेक्स 720 अंकों की मजबूती के साथ 76,135 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी50 23,940 के करीब कारोबार करता नजर आया। वैश्विक तनाव कम होने और निवेशकों के सकारात्मक रुख के चलते बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा।