Jobs

SSC CGL 2026 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12,256 पदों पर होगी भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 12,256 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जून 2026 तय की गई है, जबकि उम्मीदवार 23 जून तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे।

फॉर्म सुधार की सुविधा भी मिलेगी

एसएससी ने उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में संशोधन का मौका भी दिया है। अभ्यर्थी 29 जून से 1 जुलाई 2026 के बीच अपने आवेदन पत्र में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।

आयु सीमा

भर्ती के विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 से 20 वर्ष और अधिकतम आयु 27 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष तथा ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। वहीं महिला उम्मीदवारों, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए SSC CGL 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक विवरण भरें।

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।

आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।