कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कंप्यूटर आधारित Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर 2026 से शुरू होकर 30 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। परीक्षा देशभर में निर्धारित केंद्रों पर कई दिनों तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में Group B और Group C के कुल 12,256 पदों को भरा जाएगा। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट है। अब अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को अंतिम चरण में पहुंचाते हुए रिवीजन और प्रैक्टिस पर अधिक फोकस करना होगा।
12,256 पदों पर होगी नियुक्ति
SSC CGL 2026 भर्ती के तहत केंद्र सरकार के कई विभागों और संगठनों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें Assistant Section Officer (ASO), Income Tax Inspector, Central Excise Inspector, Sub-Inspector, Junior Statistical Officer और Auditor समेत कई पद शामिल हैं। बड़ी संख्या में रिक्तियों के चलते इस परीक्षा में उम्मीदवारों की संख्या भी काफी अधिक रहने की संभावना है, जिससे प्रतियोगिता कड़ी हो सकती है।
परीक्षा से पहले कब जारी होगी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड?
आयोग के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 से 12 दिन पहले एग्जाम सिटी और एप्लीकेशन स्टेटस जारी किया जाएगा। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तारीख से करीब 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपनी लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
Tier-1 परीक्षा का पैटर्न
SSC CGL Tier-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित होगी। पेपर में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
विषयवार प्रश्नों और अंकों का विवरण इस प्रकार है:
Reasoning: 25 प्रश्न, 50 अंक
General Awareness: 25 प्रश्न, 50 अंक
Quantitative Aptitude: 25 प्रश्न, 50 अंक
English Comprehension: 25 प्रश्न, 50 अंक
दिसंबर में हो सकती है Tier-2 परीक्षा
Tier-1 में निर्धारित मानदंडों के अनुसार सफल होने वाले उम्मीदवारों को Tier-2 परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आयोग के शेड्यूल के मुताबिक SSC CGL Tier-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है।
अब तैयारी में रिवीजन को दें प्राथमिकता
Tier-1 परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों को नए टॉपिक्स शुरू करने के बजाय अब तक पढ़े हुए सिलेबस को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। नियमित रूप से पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (PYQ) हल करने के साथ मॉक टेस्ट देना भी बेहद उपयोगी रहेगा। मॉक टेस्ट के जरिए उम्मीदवार अपनी कमजोरियों को पहचानने के साथ-साथ परीक्षा में समय का बेहतर प्रबंधन और प्रश्न हल करने की गति भी सुधार सकते हैं। अंतिम दिनों में बेहतर रणनीति के साथ रिवीजन करना SSC CGL Tier-1 में अच्छे प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।


