Business

मध्य पूर्व तनाव का असर, भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई। BSE Sensex अपने पिछले बंद 75,238 अंक के मुकाबले करीब 430 अंक नीचे 74,807 पर खुला। वहीं NIFTY 50 भी 161 अंकों की कमजोरी के साथ 23,482 के स्तर पर कारोबार शुरू करता दिखा।

बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों बाद बिकवाली और तेज हो गई। सुबह करीब 9:18 बजे सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूटकर 74,426 के आसपास पहुंच गया, जबकि निफ्टी 250 अंकों से अधिक गिरकर 23,394 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। निवेशकों में वैश्विक तनाव और अनिश्चितता को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।