National

अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की राजधानी, केंद्र की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu ने किया ऐलान

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि अमरावती को राज्य की राजधानी बना दिया गया है। यह फैसला केंद्र सरकार द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद लागू हुआ है। भारत सरकार ने 6 अप्रैल 2026 को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 जारी किया, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि राज्य की राजधानी अब अमरावती होगी। इस संशोधन के तहत 2014 के अधिनियम की धारा 5 में बदलाव कर अमरावती को आधिकारिक रूप से राजधानी के रूप में शामिल किया गया है।

2014 में राज्य के विभाजन के बाद राजधानी को लेकर असमंजस बना हुआ था। इस दौरान अमरावती के साथ-साथ विशाखापत्तनम और कुरनूल को भी संभावित राजधानी के रूप में देखा गया। लेकिन अब इस फैसले के साथ लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री नायडू ने इस फैसले को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ राज्य की एकता मजबूत होगी, बल्कि अमरावती को विश्वस्तरीय राजधानी के रूप में विकसित करने का रास्ता भी साफ होगा।