Sports

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज केन रिचर्डसन ने 17 साल के करियर के बाद लिया संन्यास

ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज केन रिचर्डसन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 34 साल के रिचर्डसन का प्रोफेशनल करियर 17 साल लंबा रहा है। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2023 में भारत के खिलाफ गुवाहाटी में T20 इंटरनेशनल के तौर पर खेला था। रिचर्डसन ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 2013 में श्रीलंका के खिलाफ की थी। उन्होंने कुल 61 इंटरनेशनल मैचों में 84 विकेट अपने नाम किए, जिसमें 25 वनडे और 36 T20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं।

उन्होंने दुनिया भर की T20 लीग में हिस्सा लिया और IPL में राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पुणे वॉरियर्स की टीमों से जुड़े, जहां 15 मैचों में उन्होंने 19 विकेट लिए। बिग बैश लीग में भी उन्होंने 118 मैचों में 142 विकेट अपने नाम किए। रिचर्डसन के संन्यास की वजह उनकी लगातार चोटें बताई जा रही हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक अंतिम विदाई है, जिन्होंने उन्हें तेज़ गेंदबाजी और T20 लीग में धमाकेदार प्रदर्शन के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।