National

NASA की स्टार एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स रिटायर, अंतरिक्ष में 608 दिन और 9 स्पेसवॉक का रिकॉर्ड

NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 31 दिसंबर 2025 को अपने 27 वर्षीय शानदार करियर के बाद रिटायरमेंट ले लिया। भारतीय मूल की 60 वर्षीय विलियम्स के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिसमें किसी महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा सबसे अधिक समय अंतरिक्ष में बिताने का रिकॉर्ड शामिल है। उन्होंने कुल 608 दिन अंतरिक्ष में बिताए और 9 बार स्पेसवॉक कर अंतरिक्ष में 62 घंटे का रिकॉर्ड बनाया।

पिछले साल वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 9 महीने तक फंसी रहीं। उनका मिशन केवल आठ दिन का था, लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर में तकनीकी खामी और हीलियम गैस रिसाव के कारण उनकी वापसी कई बार टली। इस दौरान उन्होंने साहस और धैर्य का प्रदर्शन करते हुए ISS पर वैज्ञानिक प्रयोग और सोलर पैनल की मरम्मत की।

सुनीता विलियम्स नौसेना में कैप्टन रह चुकी हैं और उनके पायलट अनुभव ने उन्हें अंतरिक्ष में आने वाली मुश्किल परिस्थितियों में शांत बने रहने में मदद की। वर्तमान में वह भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने IIT दिल्ली में कार्यक्रम में भाग लिया और भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की 90 वर्षीय मां से मुलाकात की। विलियम्स का योगदान अंतरिक्ष अनुसंधान और महिला अंतरिक्ष यात्रियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक माना जाता है।