Amazon ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्ट डिस्प्ले डिवाइस Echo Show 11 और Echo Show 8 (चौथी पीढ़ी) उतार दिए हैं। कंपनी इन्हें एक ऐसे ऑल-इन-वन होम असिस्टेंट के रूप में पेश कर रही है, जो एंटरटेनमेंट, वीडियो कॉलिंग और स्मार्ट होम मैनेजमेंट को एक ही स्क्रीन पर जोड़ देता है। नए मॉडल्स का फोकस बेहतर डिस्प्ले, पावरफुल ऑडियो और एडवांस सेंसर टेक्नोलॉजी पर है, ताकि Alexa घर के माहौल को पहले से ज्यादा समझदारी से रिस्पॉन्ड कर सके।
कीमत की बात करें तो Echo Show 11 को 26,999 रुपये और Echo Show 8 Gen 4 को 23,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। ये दोनों Graphite और Glacier White कलर ऑप्शन में Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर मिल रहे हैं। अमेजन ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में इनमें जनरेटिव AI पर आधारित Alexa Plus सपोर्ट जोड़ा जाएगा, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और ज्यादा स्मार्ट बन सकता है।
डिजाइन के मामले में नए Echo Show पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक के साथ आते हैं। Echo Show 11 में 11-इंच का फुल HD डिस्प्ले है, जबकि Echo Show 8 Gen 4 में लगभग 8.7-इंच की HD स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन आसपास की रोशनी के हिसाब से अपने आप ब्राइटनेस और कलर एडजस्ट करती है।
इन डिवाइस में Amazon का लेटेस्ट सिलिकॉन और मल्टी-सेंसर प्लेटफॉर्म इस्तेमाल किया गया है, जिसमें कैमरा, माइक्रोफोन और मोशन-सेंसिंग टेक्नोलॉजी शामिल है। इससे यूजर ऑटोमेशन रूटीन बना सकते हैं, जैसे कमरे में कदम रखते ही लाइट जल जाना या तापमान बढ़ने पर पंखा चालू होना।
ऑडियो के लिए फ्रंट-फायरिंग स्टीरियो स्पीकर्स और कस्टम वूफर दिए गए हैं, जो म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीमिंग को ज्यादा इमर्सिव बनाते हैं। 13MP कैमरा ऑटो-फ्रेमिंग के साथ वीडियो कॉल को बेहतर बनाता है, वहीं Prime Video, Netflix और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखने की सुविधा भी मिलती है। कुल मिलाकर, नए Echo Show मॉडल्स स्मार्ट होम को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं।









