Technology

Samsung Galaxy Buds On लॉन्च, कान में डालने की जरूरत नहीं; 9.5 घंटे तक चलेगी बैटरी

Samsung ने अपने वायरलेस ईयरफोन पोर्टफोलियो में नया Galaxy Buds On पेश किया है। कंपनी ने इसे पारंपरिक इन-ईयर ईयरबड्स से अलग क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। इसे कान के अंदर फिट करने के बजाय कान के बाहरी हिस्से पर क्लिप की तरह लगाया जाता है। इसका ओपन डिजाइन यूजर को म्यूजिक सुनने के साथ आसपास की आवाजें भी सुनने देता है। Samsung Galaxy Buds On की कीमत 2,99,000 कोरियन वॉन है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 21 हजार रुपये के बराबर है। इसकी बिक्री दक्षिण कोरिया में 27 अक्टूबर से शुरू होगी। शुरुआत में इसे ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि बाद में दूसरे बाजारों में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

ईयरफोन में TwinBoost स्पीकर दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें ऑटोमैटिक वॉल्यूम कंट्रोल भी जोड़ा है, जो आसपास के शोर के अनुसार आवाज का स्तर एडजस्ट करता है। इसके अलावा Audio Leakage Reduction टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे ईयरफोन से बाहर निकलने वाली आवाज को कम करने में मदद मिलती है। बैटरी की बात करें तो Samsung का दावा है कि Galaxy Buds On एक बार फुल चार्ज होने पर 9.5 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसमें Qualcomm Snapdragon S7 Gen 1 Sound Platform और Class-D amplifier का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी बैटरी क्षमता और चार्जिंग से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

कॉलिंग के लिए इसमें तीन माइक्रोफोन, बोन-कंडक्शन आधारित Voice Pickup Unit और मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार, ये फीचर्स शोर और हवा के बीच आवाज को स्पष्ट रखने में मदद करते हैं। Galaxy AI वाले compatible Galaxy डिवाइस के साथ इसे इस्तेमाल करने पर Gemini Live, Quick Voice Memo और Head Gestures जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं। हालांकि, Bluetooth वर्जन, ऑडियो कोडेक्स और ड्राइवर से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं।