National

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में लगे भूकंप के झटके, 3.8 रही तीव्रता

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत मचा दी .राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप रविवार सुबह करीब 5 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए .

भूकंप की तीव्रता मध्यम स्तर की थी, जिससे किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। हालांकि, झटकों के बाद कुछ समय के लिए स्थानीय निवासियों में घबराहट का माहौल देखा गया। विशेषज्ञों के अनुसार, 3.8 तीव्रता का भूकंप आमतौर पर ज़्यादा नुकसान नहीं करता, लेकिन झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए जा सकते हैं।