पंजाब सरकार ने बुधवार को अपना बजट जारी किया। इस बजट में सरकार ने कई बड़ी घोषणाएं भी की है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार सेहतमंद पंजाब बनाने के लिए 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर में लाएगी. पंजाब में सरकार ड्रग्स सेंसेज कराएगी. इस पर डेढ़ सौ करोड़ खर्च आयेगा.
ये रही बजट की मुख्य घोषणाएं —-
फरिश्ते योजना के तहत दुर्घटना पीड़ितों के उपचार और वित्तीय सहायता के लिए 10 करोड़.
रंगला पंजाब विजन के तहत हर जिले में रंगला पंजाब विकास योजना स्थानीय विकास की जरूरतों को पूरा करेगी.
फंड जिला उपायुक्तों द्वारा विधायकों, समुदायों और नागरिकों की सिफारिशों पर खर्च किया जाएगा.
सड़क, पुल, स्ट्रीटलाइट्स, क्लीनिक, अस्पताल, स्कूल, पानी, स्वच्छता सहित सभी क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलेगा.
बजट में कुल 585 करोड़ रुपये (प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच करोड़) आवंटित किए गए हैं, जिससे आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.
पंजाब के जिलों में विश्वस्तरीय सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इसमें मोहाली, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर शामिल हैं. इसमें प्रमुख सड़कों को चिन्हित किया गया है.
पंजाब में 347 ई बस शुरू की जाएंगी.
पंजाब में 2.5 लाख स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी. लोगों के घरेलू कनेक्शन से ये स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी. इसका बिल लोग नहीं भरेंगे. उतनी यूनिट की बिल में से कटौती कर दी जाएगी.
300 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए सात हजार 614 करोड़ बजट का प्रावधान.









