Lifestyle

मार्च में घूमने का प्लान? IRCTC के टूर पैकेज से करें बजट में यादगार यात्रा

अगर आप घूमने के शौकीन हैं और मार्च में कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट IRCTC पर मार्च 2026 तक के टूर पैकेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। इन पैकेजों के जरिए यात्री अपने बजट और सुविधा के अनुसार आसानी से ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इन टूर पैकेज में यात्रा, ठहरने और लोकल घूमने जैसी कई सुविधाएं शामिल होती हैं।

IRCTC का शिरडी टूर पैकेज खासा लोकप्रिय है, जिसमें शिरडी के साथ शनि शिंगनापुर के दर्शन कराए जाते हैं। यह 1 रात और 2 दिन का पैकेज है, जिसकी शुरुआत मुंबई से होती है। इसमें ट्रेन से यात्रा और स्थानीय भ्रमण के लिए कैब की सुविधा दी जाती है। अकेले यात्री और कपल के लिए अलग-अलग किराया तय किया गया है।

वहीं मध्य प्रदेश घूमने वालों के लिए ‘मैग्निफिसेंट मध्य प्रदेश’ पैकेज उपलब्ध है। हैदराबाद से शुरू होने वाले इस टूर में ग्वालियर, खजुराहो और ओरछा शामिल हैं। यह 5 रात और 6 दिन का पैकेज है, जिसमें फ्लाइट और बस यात्रा की सुविधा मिलती है। इसके अलावा शिमला टूर पैकेज के जरिए अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला और शिमला घूमने का मौका मिलता है। यह 6 रात और 7 दिन का पैकेज है और इसमें कैब से यात्रा कराई जाती है। टिकट बुक करने से पहले यात्रियों को सभी सुविधाएं और शर्तें ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।