World

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से बाहर बनी फिल्मों पर लगया 100% टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका से बाहर बनी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. अमेरिकी फिल्म उद्योग को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से एक व्यापक कदम उठाते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को घोषणा की कि उन्होंने वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) को अमेरिका के बाहर निर्मित सभी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिकृत किया है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करते विदेशों में अमेरिकी स्टूडियो और फिल्म निर्माताओं को लुभाने के लिए आकर्षक प्रोत्साहन देने के लिए अन्य देशों की आलोचना की और स्थिति को आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों के लिए खतरा बताया.