न्यूजफ्लिक्स भारत ब्यूरो, नालागढ़ :
पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक दुखद मामला सामने आया है। पुलिस थाना नालागढ़ को शौकत अली पुत्र अल्लादीन निवासी गुलाबपुरा डाकघर पंजैहरा तहसील नालागढ़ जिला सोलन ने पुलिस को बताया कि गांव पंजैहरा में किसी अज्ञात वाहन ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी है। इस टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है। उपचार के लिए पहुंचाए व्यक्तियों में सलमान खान पुत्र मेहरदीन निवासी गांव झजरा तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं दूसरे युवक को उपचार दिया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारी जानकारी जुटा ली है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Related News
MP: सागर जहरीली शराब कांड का 30 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
September 13, 2026


