अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-4) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देश के विभिन्न एम्स संस्थानों और कई मेडिकल कॉलेजों में ग्रुप-B और ग्रुप-C श्रेणी के पद भरे जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों की इन पदों पर काम करने में रुचि है, वे AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2025 तय की गई है।
एप्लीकेशन फीस
CRE-4 भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा।
जनरल और OBC श्रेणी: ₹3000
SC, ST और EWS श्रेणी: ₹2400
परीक्षा तिथि
कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 22 से 24 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
पेपर में 100 मल्टीपल-चॉइस प्रश्न होंगे, जिनकी कुल मार्किंग 400 अंक की होगी।
परीक्षा की अवधि 1 घंटे 30 मिनट होगी।
परीक्षा से लगभग तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।
आवश्यक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास—
कक्षा 10वीं और 12वीं का प्रमाण-पत्र
साथ ही संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री
होना आवश्यक है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें
AIIMS CRE-4 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए चरणों का पालन करें:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए “AIIMS CRE 2025” लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन पेज पर मांगी गई जानकारी ध्यान से भरें।
आवश्यकतानुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें।









