Entertainment

आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चा तेज, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग निजी समारोह में शादी की रिपोर्ट

आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान अपनी पार्टनर स्प्रैट संग के साथ 5 जुलाई को मुंबई स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में शादी कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में आमिर खान या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यह एक रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसमें कानूनी औपचारिकताओं के बाद परिवार के बीच छोटा-सा समारोह आयोजित किया जाएगा। खबरों के मुताबिक, आमिर खान के बच्चे भी इस खास मौके पर मौजूद रहेंगे और परिवार ने इस रिश्ते को अपनी सहमति दे दी है।

बताया जा रहा है कि शादी में करीब 100 से 150 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त शामिल होंगे। रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि इस समारोह को पूरी तरह पारिवारिक रखने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं को निमंत्रण नहीं भेजा गया है। फिलहाल, शादी के बाद किसी रिसेप्शन या सार्वजनिक समारोह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।