Uttar Pradesh

40 मिनट में लखनऊ से कानपुर! 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देते हुए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। करीब 63 किलोमीटर लंबे छह-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे के शुरू होने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय लगभग तीन घंटे से घटकर सिर्फ 40 मिनट रह जाएगा, जिससे लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर मिलेगा।

करीब 4,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस आधुनिक एक्सप्रेसवे को इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), हाई-टेक कैमरों, स्पीड रडार, इमरजेंसी कॉल बॉक्स और अन्य अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस किया गया है। सरकार का दावा है कि इस परियोजना से अगले पांच वर्षों में लगभग एक लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक इकाइयों, लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउस और नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा। 43 गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा, जिससे स्थानीय व्यापार, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।