National World

भीषण गर्मी से भारत में हाल बेहाल, दुनिया के टॉप-100 सबसे गर्म शहरों में 98 भारत से

भीषण गर्मी के बीच जारी एक मौसम रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं, जिसमें दुनिया के टॉप-100 सबसे गर्म शहरों में 98 शहर भारत के बताए गए हैं। सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ का Bilaspur सबसे गर्म शहरों में टॉप पर है, जहां तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के कई शहरों को अत्यधिक गर्मी की चपेट में दिखाया गया है, जहां तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर, हिसार, बीकानेर और भिवानी जैसे शहर भी इस सूची में शामिल हैं।

सूची के अनुसार टॉप-75 सबसे गर्म शहर पूरी तरह भारत के ही हैं, जो देश में बढ़ती गर्मी की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। वहीं बाकी दो शहर नेपाल के बताए गए हैं, जिनमें धनगढ़ी और नेपालगंज शामिल हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लगातार बढ़ता तापमान, हीटवेव की स्थिति और जलवायु परिवर्तन इस असामान्य गर्मी के प्रमुख कारण हो सकते हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है और स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ रहे हैं।