Entertainment

‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट फाइनल, 26 जून को सिनेमाघरों में लौटेंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। लंबे समय से अटकी इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर अब दर्शकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। यह फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत साल 2007 में हुई थी और यह उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक साबित हुई थी। इसके बाद ‘वेलकम बैक’ रिलीज हुई, जिसमें जॉन अब्राहम नजर आए थे। अब तीसरे भाग में अक्षय कुमार की धमाकेदार वापसी हो रही है, जिसमें कई बड़े सितारे भी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के थिएट्रिकल, ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स JioStar ने खरीद लिए हैं, जिससे इसे एक मजबूत डिजिटल और थिएटर रिलीज प्लेटफॉर्म मिल गया है। वहीं ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन के लिए भी बातचीत जारी है, जिससे फिल्म की ग्लोबल पहुंच और मजबूत होने की उम्मीद है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जबकि इसे फिरोज ए. नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘भूत बंगला’ के बाद अक्षय कुमार की यह अगली बड़ी रिलीज मानी जा रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है।