Chandigarh

चंडीगढ़ में नई excise policy लागू: पेट्रोल पंप, मॉल और स्टोर्स में भी मिलेगी शराब

चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2026-27 के लिए नई एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब शहर में शराब की बिक्री को और आसान बनाया जाएगा। नई नीति के अनुसार, शराब अब केवल पारंपरिक ठेकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पेट्रोल पंप, शॉपिंग मॉल, लोकल मार्केट्स और बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर्स में भी उपलब्ध होगी। इससे उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाजनक और संगठित तरीके से शराब खरीदने का विकल्प मिलेगा। नई पॉलिसी में पारदर्शिता और नियंत्रण को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

सभी शराब दुकानों पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य किया गया है, जबकि बार, होटल और रेस्टोरेंट में अल्कोहल मीटर लगाना जरूरी होगा। इसके अलावा, शराब ढोने वाली गाड़ियों में GPS ट्रैकिंग, CCTV और लाइव मॉनिटरिंग के जरिए निगरानी को और सख्त किया जाएगा। प्रशासन ने कुल 97 शराब की दुकानों को मंजूरी दी है और भारतीय शराब, बीयर व वाइन की कीमतों में अधिकतम 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। साथ ही, बोतलिंग प्लांट्स को सप्ताह में छह दिन संचालन की अनुमति दी गई है।