Jobs

IDBI बैंक में 1300 पदों के लिए भर्ती शुरू, आवेदन 19 मार्च तक ऑनलाइन

सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। IDBI बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM ग्रेड O) के रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से होना जरूरी है। उम्र सीमा 21 से 30 वर्ष है, जिसकी गणना 1 मार्च 2026 को आधार मानकर की जाएगी। कुल 1300 पद भरे जाने हैं, जिनमें असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड A के लिए 200 और JAM ग्रेड O के लिए 1100 पद आरक्षित हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर ‘Career’ सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद पद के अनुसार “Apply Online” लिंक पर क्लिक करना होगा। नए पंजीकरण के लिए “Click here for New Registration” पर क्लिक कर विवरण भरना होगा। इसके बाद बाकी जानकारी, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर फॉर्म पूरा करें और निर्धारित शुल्क जमा कर सबमिट करें।

आवेदन शुल्क एससी, एसटी और PWD वर्ग के लिए ₹250 है, जबकि अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹1050 रखा गया है। यह भर्ती सरकारी बैंक में स्थायी रोजगार के लिए एक सुनहरा अवसर है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन सुनिश्चित करें और नोटिफिकेशन में दी गई पूरी पात्रता एवं मापदंड की जानकारी अवश्य पढ़ें।