National Technology

DRDO विकसित कर रहा एयर-लॉन्च पिनाका रॉकेट, Indian Air Force को मिलेगी नई स्ट्राइक क्षमता

DRDO भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए नए एयर-लॉन्च गाइडेड रॉकेट सिस्टम पर काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय वायुसेना के लिए पिनाका रॉकेट का एयर-लॉन्च वर्जन विकसित किया जा रहा है, जिसे फाइटर जेट से दागा जा सकेगा। यह नया संस्करण जमीन से दागे जाने वाले पिनाका रॉकेट से अलग होगा और खास तौर पर हवा से लॉन्च करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसकी लंबाई करीब 4.8 मीटर होगी, जिससे इसे फाइटर जेट पर आसानी से तैनात किया जा सकेगा। रॉकेट में GPS और इनर्शियल नेविगेशन आधारित गाइडेंस सिस्टम होगा, जिससे यह लक्ष्य की ओर खुद को एडजस्ट कर सकेगा और सुपरसोनिक या हाइपरसोनिक स्पीड से हमला करने में सक्षम होगा।

एयर-लॉन्च सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि विमान दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम से दूर रहकर सटीक हमला कर सकेंगे। इस हथियार का इस्तेमाल दुश्मन के लॉजिस्टिक हब, एयर डिफेंस साइट और सैन्य जमावड़ों को निशाना बनाने में किया जा सकता है। साथ ही, यह क्रूज़ मिसाइल और गाइडेड बम की तुलना में किफायती विकल्प भी साबित हो सकता है। इस प्रोजेक्ट को भारत के रक्षा विनिर्माण और मेक इन इंडिया पहल को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।