Entertainment

13 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ का धमाका, 400 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

सनी देओल की देशभक्ति से भरपूर फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के करीब दो हफ्ते पूरे होने के बावजूद फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर नहीं आ रही। वीकडेज में भी फिल्म स्थिर कमाई कर रही है, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अब भी बरकरार है।

फिल्म ने 13वें दिन करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का सबसे कम दैनिक कलेक्शन जरूर है, लेकिन कुल आंकड़े पर इसका खास असर नहीं पड़ा। 13 दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 290 करोड़ रुपये पार कर चुका है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वीकेंड तक यह 300 करोड़ का आंकड़ा आसानी से छू लेगी।

अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म तेजी से 400 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है। विदेशों में भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिससे ओवरसीज कमाई ने कुल बिजनेस को मजबूती दी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में इसका ग्राफ और ऊपर जा सकता है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बॉर्डर 2, सनी देओल की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? गदर 2 ने दुनियाभर में करीब 686 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिलहाल दोनों फिल्मों के बीच लगभग 280 करोड़ रुपये का अंतर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बॉर्डर 2 इस दूरी को पाटकर नया इतिहास रच पाती है या नहीं।