Sports

पुणे ग्रैंड टूर 2026: 12 भारतीय साइक्लिस्टों की टीम 35 देशों से मुकाबले में शामिल, महेंद्र सिंह धोनी बने गुडविल एंबेसडर

पुणे में आयोजित बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026 भारत की पहली पुरुष रोड साइक्लिंग रेस है, जिसे अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग संस्था UCI ने 2.2 श्रेणी में मान्यता दी है। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के साथ भारत पहली बार प्रोफेशनल ग्लोबल साइक्लिंग कैलेंडर का हिस्सा बना।

रेस में 12 भारतीय साइक्लिस्टों की टीम शामिल है, जिसकी अगुवाई एशियन चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट हर्षवीर सिंह सेखों कर रहे हैं। कुल 171 साइक्लिस्ट 35 देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 437 किलोमीटर लंबे इस नए रूट में दक्कन पठार और सह्याद्री पर्वत श्रृंखला के चुनौतीपूर्ण रास्ते शामिल हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस आयोजन का गुडविल एंबेसडर बनाया गया है।

पुणे जिला प्रशासन और नागरिक संस्थाओं के सहयोग से यह आयोजन शहर को अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग गंतव्य के रूप में स्थापित करने की कोशिश है। आधिकारियों का मानना है कि यह टूर्नामेंट भारतीय साइक्लिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने और भविष्य में बड़े आयोजनों के रास्ते खोलने में अहम भूमिका निभाएगा।