सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980 के दशक की रेट्रो तस्वीरों का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर यूजर्स अपनी सामान्य तस्वीरों को 80s के फैशन, हेयरस्टाइल, कैमरा क्वालिटी और एनालॉग फिल्म इफेक्ट वाले पोर्ट्रेट में बदल रहे हैं। इस ट्रेंड का एक खास वर्जन ‘80s Kerala Retro’ है, जिसमें पुरानी मलयाली संस्कृति और पारंपरिक लुक को AI इमेज में रीक्रिएट किया जा रहा है। इस स्टाइल में कसवु साड़ी, मुंडू, पारंपरिक सोने के गहने, पुराने केरल के घर, सॉफ्ट फोकस, वॉर्म लाइटिंग और फिल्म ग्रेन जैसे एलिमेंट शामिल किए जाते हैं। अगर आप भी अपनी फोटो को इस अंदाज में बदलना चाहते हैं, तो ये 5 प्रॉम्प्ट आजमा सकते हैं।
1. 80s Kerala Family Portrait
अपनी फोटो को 1980 के दशक के मलयाली परिवार की तस्वीर में बदलने को कहें। महिलाओं को कसवु साड़ी और पुरुषों को शर्ट-मुंडू पहनाएं। पारंपरिक घर, लकड़ी के फर्नीचर और उस दौर के हेयरस्टाइल जोड़ें। चेहरे की पहचान और प्राकृतिक भाव बरकरार रखें।
2. 80s Kerala Wedding
फोटो को 80s की पारंपरिक केरली शादी जैसा बनाएं। दुल्हन को कसवु साड़ी और सोने के आभूषण, जबकि दूल्हे को मुंडू पहनाएं। वॉर्म स्टूडियो लाइटिंग, सॉफ्ट फोकस और हल्का फिल्म ग्रेन रखें।
3. Vintage Malayali Woman
महिला को 1980s के केरल स्टूडियो पोर्ट्रेट में बदलें। पारंपरिक साड़ी, सोने की बालियां, चूड़ियां, बिंदी और घना रेट्रो हेयरस्टाइल शामिल करें।
4. 80s College Look
फोटो को 1980s के केरल कॉलेज स्टूडेंट लुक में बदलें। साधारण मलयाली परिधान, रेट्रो हेयरस्टाइल और पुराने कॉलेज जैसा बैकग्राउंड रखें।
5. Classic Malayalam Cinema Look
फोटो को 80s की क्लासिक मलयालम फिल्मों से प्रेरित स्टूडियो पोर्ट्रेट जैसा बनाएं। चेहरे की पहचान बनाए रखते हुए विंटेज मेकअप, ड्रामेटिक लाइटिंग और एनालॉग फिल्म ग्रेन जोड़ें।
फोटो बनाने के लिए: ChatGPT में फोटो अपलोड करें, अपनी पसंद का प्रॉम्प्ट लिखें और जरूरत के मुताबिक उसमें बदलाव करते रहें।


