Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश: नीलगाय की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, मां की गोद में बैठी मासूम की मौत

मध्यप्रदेश के गुना–शिवपुरी नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सड़क पर कूद आई एक नीलगाय कार के ऊपर जा गिरी, जिससे कार का शीशा टूट गया और मां की गोद में बैठी मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्ची के माता-पिता घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गुना निवासी सोनू जाट अपने परिवार के साथ कार से सफर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक नीलगाय सड़क पर छलांग लगाकर कार से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वन विभाग की टीम ने घायल नीलगाय का रेस्क्यू कर इलाज के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा नेशनल हाईवे पर आवारा और जंगली जानवरों से होने वाले खतरों को उजागर करता है।