National

सात बार के सांसद और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 91 वर्ष की उम्र में निधन

देश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे पाटिल ने लातूर स्थित अपने निवास पर सुबह करीब 6:30 बजे अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार, बीमारी के चलते उनका इलाज घर पर ही चल रहा था।

शिवराज पाटिल चाकुरकर भारतीय राजनीति के उन नेताओं में शामिल रहे जिन्होंने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वे लोकसभा के पूर्व स्पीकर रह चुके हैं और अपने लंबे राजनीतिक करियर में लातूर लोकसभा सीट से सात बार सांसद चुने गए।

साल 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद उन्होंने गृह मंत्री पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक ज़िम्मेदारी का उदाहरण पेश किया था।
उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है और कई नेताओं ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए संवेदनाएं व्यक्त की हैं।