Jobs

UICL भर्ती: माइनिंग मेट, वाइंडिंग इंजन और बॉयलर कम कंप्रेसर के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 दिसंबर से

यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UICL) ने माइनिंग मेट, वाइंडिंग इंजन ड्राइवर और बॉयलर कम कंप्रेसर के पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 01 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 107 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

वेतनमान:

माइनिंग मेट: ₹29,190 – ₹45,480

वाइंडिंग इंजन ड्राइवर: ₹28,790 – ₹44,850

बॉयलर कम कंप्रेसर: ₹28,390 – ₹44,230

आयु सीमा:

माइनिंग मेट: अधिकतम 40 वर्ष

वाइंडिंग इंजन: अधिकतम 32 वर्ष

बॉयलर कम कंप्रेसर: अधिकतम 30 वर्ष

आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के लिए छूट: SC/ST – 5 वर्ष, OBC – 3 वर्ष, दिव्यांग – 10 वर्ष।

पात्रता:

न्यूनतम 10वीं पास प्रमाण-पत्र

निर्धारित कार्यानुभव

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क:

सामान्य/OBC/EWS – ₹500, SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क में छूट।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

10वीं पास प्रमाण-पत्र

जाति प्रमाण-पत्र

कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र