Sports

IPL 2026: CSK ने जारी की रिटेंशन लिस्ट, संजू सैमसन के लिए जडेजा-करन का बड़ा ट्रेड

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर को जारी कर दी। इस बार टीम ने रिटेंशन प्रक्रिया से ठीक पहले एक बड़ा फैसला लेते हुए ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन को टीम का हिस्सा बना लिया। इसके बदले CSK ने अपने दो बड़े खिलाड़ियों रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स को भेज दिया।

CSK ने 9 खिलाड़ियों को किया रिलीज

फ्रेंचाइजी ने कुल 9 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया है, जिसमें 2 विदेशी और 7 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में नाम हैं- राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ, रचिन रविंद्र, विजय शंकर, शेख राशीद, कामलेश नगरकोटी और मथीशा पथिराना।

सबसे बड़ा ट्रेड: संजू सैमसन CSK में शामिल

IPL 2026 के सबसे चर्चित ट्रेड में चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है। इस डील के तहत CSK ने रवींद्र जडेजा और सैम करन दोनों को राजस्थान रॉयल्स को भेजकर बड़ा कदम उठाया है।