रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर के 2569 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्टूबर, 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2025 निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 2 दिसंबर तक किया जा सकेगा. फॉर्म में सुधार के लिए 3 दिसंबर से 12 दिसंबर तक समय मिलेगा.
आयु सीमा
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹35,400 की सैलरी दी जाएगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए. एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी.
एप्लीकेशन फीस
एप्लीकेशन फीस सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹500, जबकि एससी/एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹250 निर्धारित की गई है.
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में स्टेज-1, स्टेज-2, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल है. स्टेज-1 में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान पर 100 बहुविकल्पीय प्रश्न 90 मिनट में पूछे जाएंगे. प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की कटौती होगी. स्टेज-1 में सफल उम्मीदवारों के लिए स्टेज-2 परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. इस भर्ती में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें, क्योंकि यह रेलवे में स्थायी नौकरी पाने का महत्वपूर्ण अवसर है.









