नोबेल पुरस्कार 2025 की घोषणा सोमवार को मेडिसिन श्रेणी से शुरू हुई, जिसमें तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया. अमेरिका की मैरी ई. ब्रूंको, फ्रेड रैम्सडेल और जापान के शिमोन साकागुची को यह पुरस्कार “परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता” से जुड़ी उनकी खोजों के लिए दिया गया है. मैरी ब्रूंको इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्टम्स बॉयोलॉजी से, रैम्सडेल सोनोमा बायोथेरेपैटिक्स से और साकागुची ओसाका यूनिवर्सिटी, जापान से जुड़े हैं.
नोबेल पुरस्कार समिति के अनुसार, इन शोधकर्ताओं ने प्रतिरक्षा प्रणाली को नियंत्रित करने के तरीकों पर गहन अध्ययन किया, जिससे ऑटोइम्यून बीमारियों और कैंसर के इलाज के लिए नए रास्ते खुले हैं. यह शोध चिकित्सा विज्ञान में एक नई दिशा देने वाला माना जा रहा है.








