दीपावली की तिथि को लेकर चल रहे संशय पर अब विराम लग गया है. श्रीकाशी विद्वत परिषद ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक के बाद दीपावली की तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित की है. परिषद ने सूर्य सिद्धांत और धर्मशास्त्रों के आधार पर गणनाएं करते हुए यह फैसला लिया. विद्वानों का कहना है कि 20 अक्टूबर को अमावस्या तिथि के साथ प्रदोषकाल भी रहेगा, जो लक्ष्मी पूजन के लिए अत्यंत आवश्यक माना जाता है. इसी कारण सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दीपावली पूरे देश में 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी.










