National World

भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों की नो एंट्री, लगा प्रतिबंध

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. भारत इस हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं. भारत ने सिंधु जल समझौते को रद्द करने के साथ पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करना, पाकिस्तान से सभी प्रकार के आयात और निर्यात पर प्रतिबंध लगाना और एयरस्पेस बंद करना जैसे निर्णय शामिल हैं.

अब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी जहाजों के भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर रोक लगा दी है. बता दें कि पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसके साथ ही भारतीय झंडे वाले जहाजों के पाकिस्तान के बंदरगाहों पर जाने पर रोक लगा दी है.