Delhi

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया 1 लाख करोड़ रुपये का बजट

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया है । आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में बजट पेश कर रही है । दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली में एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। सीएम ने इसे अभूतपूर्व बजट बताया। उन्होंने कहा कि बजट में सबका साथ और सबका विकास के साथ ही सबके प्रयास को ध्यान में रखा गया है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली बजट पेश करने के दौरान मां यमुना को नमन किया। सीएम रेखा गुप्ता ने इस दौरान बीआर अंबेडकर, महात्मा गांधी के साथ ही पीएम मोदी के सबका साथ, सबका विकास का जिक्र किया। सीएम ने पिछले 10 साल में दिल्ली में यमुना में गंदगी, वायु प्रदूषण के साथ ही खराब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सीएम ने दिल्ली जल बोर्ड के साथ ही डीटीसी के घाटे का भी जिक्र किया। सीएम ने गंदा पानी और बहते सीवर को दिल्ली का पहचान बन जाने की बात कही।