बुलंदशहर का चमत्कारी बच्चा, कपड़ों की तरह बदलता है आंखों का रंग

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बुलंदशहर में डेढ़ वर्ष का मासूम बच्चा अर्श इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि अर्श की आँखे खुद ब खुद रंग बदल लेती है। आखों का रंग बदलते बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चे के परिजनों ने बताया बच्चे को जिस रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं बच्चे की आंखें अपने आप उस रंग की हो जाती है। परिवार ने डॉक्टर को भी दिखाई तो डॉक्टर ने बताया कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य है और उसकी आँखों में कोई परेशानी नहीं है।

अर्श का परिवार कोतवाली नगर क्षेत्र के बीसा कॉलोनी में रहता है और अर्श के पिता असलम प्लंबर का काम करते है। वहीं, दूसरी तरफ जब हमने शहर के जाने माने आँखों के डॉक्टर अखिलेश अग्रवाल से बात की तो उनका कहना है कि यह महज एक भ्रम है मेडिकल साइंस भी ऐसा कही जिक्र नही है कि कपड़े अलग अलग रंग के कपड़े पहनने से आंखों का रंग बदल जाता हो। कभी कभी आखों के रंग से मिलते जुलते रंग के कपड़े पहनने से कोनियर रिफ्लेक्शन के कारण ऐसा महसूस होता है कि आँखों का रंग बदल जाये पर यह एक भ्रम है ऐसा होता नही है। हालांकि बच्चों को हमने देखा नहीं है बच्चों को देखने के बाद ही कुछ निश्चित तौर पर कहा जा सकता है।

error: Content is protected !!