दिल्ली नगर निगम में जल्द ही बड़ी संख्या में टीचरों के पदों पर भर्ती की जाएगी. दिल्ली नगर निगम ने 8000 शिक्षकों की भर्ती निकालने की फैसला लिया है. इस समय सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या में भारी कमी की बात सामने आई है.
दिल्ली नगम निगम के स्कूलों में करीब 8000 शिक्षकों के पद भरने वाले हैं. शिक्षा विभाग ने इस भर्ती का फैसला 2023-24 की ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद लिया है. इस रिपोर्ट में एमसीडी के स्कूलों में लगभग 7928 टीचर की कमी होने की जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमसीडी निगम प्रशासन ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) को इन पदों पर शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए मांग पत्र भेजा है.
शैक्षणिक योग्यता-
टीचरों की भर्ती लिखित परीक्षा/ पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से होगी. नगर निगम में टीचरों के जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, नर्सरी कक्षा के लिए टीचर शामिल हैं. टीजीटी शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए ग्रेजुएशन, बीएड और सीईटी, पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए पीजी, बीएड की डिग्री होनी जरूरी है. वहीं, नर्सरी टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद नर्सरी टीचर ट्रेनिंग में डिप्लोमा अनिवार्य है. हालांकि भर्ती के मूल नोटफिकेशन में इसमें बदलाव होने संभावित हैं. अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.









