सोने के भाव में आजकल तेजी देखी जा रही है . सोने के रेट पर इस समय ग्लोबल परिस्थितियों का भी असर है. वैश्विक बाजार में डॉलर के दाम चढ़ने के साथ-साथ गोल्ड का रेट भी अपने पीक की तरफ जा रहा है. सोना और चांदी दोनों कीमती मेटल्स में वैसे तो उछाल का ही रुझान देखा जा रहा है लेकिन बुधवार के रेट में चांदी थोड़ी फिसलती दिख रही है और सोना कुछ तेजी के साथ बिक रहा है.
सोने का लेटेस्ट भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने का भाव 78270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है और इसमें 114 रुपये या 0.15 फीसदी की तेजी देखी जा रही है. सोने में मंगलवार को 78156 रुपये के रेट पर कारोबार बंद हुआ था. आज के ट्रेड में इसमें 78241 रुपये तक के निचले स्तर और 78381 रुपये प्रति 10 ग्राम तक के ऊपरी स्तर देखे जा चुके हैं. सोने का ये भाव इसके फरवरी वायदा का भाव है.
चांदी के रेट में मामूली गिरावट देखी जा रही है और ये 36 रुपये सस्ती होकर 90520 रुपये प्रति किलो तक नीचे आ चुकी है. मंगलवार को चांदी 90556 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी और ये 90860 रुपये प्रति किलोग्राम तक के ऊपरी लेवल पर जा चुकी है.









