पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह, निगम बोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

न्यूज़ फ्लिक्स भारत। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन 27 दिसंबर को 92 साल की उम्र में हुआ. उनका अंतिम संस्कार आज यानी शनिवार को निगमबोध श्मशान घाट में हुआ. बता दें कि मनमोहन सिंह को मुखाग्नि उनकी बेटी ने दी. अंतिम यात्रा से पहले मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ में रखा गया था, जहां कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और नरेंद्र मोदी भी शामिल होकर उन्हें जीवन की अंतिम विदाई दी. इस दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भी मौजूद रहे. CDS और तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, रायबरेली सांसद राहुल गांधी, वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई दिग्गज नेता शामिल होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की.

error: Content is protected !!